

नैनीताल: भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (एन.एच.-109) स्थान क्वारब तहसील कौश्यों कुटौली में दिनांक 22 मई, 2024 की सांय को हुई अतिवृष्टि से आवासीय मकानों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी व मलुवा भर जाने एवं क्वारब-मौना मोटर मार्ग अवरूद्ध हो जाने के दृष्टिगत लो.नि.वि. निर्माण खण्ड के कनिष्ट अभियन्ता, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि एवं लो.नि.वि. राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधि के साथ एसडीएम कोश्याकुटोली विपिन पंत द्वारा निरीक्षण किया गया ।

अवरूद्ध मोटर मार्ग आम जनता के लिए खुलवाये गये तथा अतिवृष्टि से प्रभावित छः परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि से अहेतुक सहायता मद में रू 5000=00 (पांच हजार) प्रति परिवार को आर्थिक सहायता वितरित की गयी। विद्युत विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि स्थान ढोकाने में 11 के. वी. विद्युत लाईन के ऊपर पेड़ गिर जाने से विद्युत व्यवस्था बाधित हुई थी जिसकी आपूर्ति सुचारू कर दी गयी है। उपस्थित विभागों को आपदा के दृष्टिगत सर्तक रहने हेतु निर्देशित किया गया।

नैनीताल जिले का कवरब पुल अल्मोड़ा जिले की सीमा तय करता है। भवाली से अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.एक्सटेंशन)पर क्वारब क्षेत्र में बुधवार की शाम लगभग चार बजे तेज बरसात हुई जिज़के कारण गाड़ गधेरों के साथ जगह जगह से पानी आने लगा। पहाड़ी से एन.एच.में मलवा आने से कई घंटे यातायात ठप हो गया। मलवे से यातायात बाधित होने के साथ ही वहां कई प्रतिष्ठानों में भी मालवा और पानी घुस जाने से नुकसान भी पहुंचा था।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal