हल्द्वानी में इस हेरिटेज इमारत में बनेगा किताबों का संग्रह_हाईटेक लाइब्रेरी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में बनेगा हाईटेक पुस्तकालय: 1.50 करोड़ की स्वीकृत राशि से होगा निर्माण

हल्द्वानी नगर में एक अत्याधुनिक पुस्तकालय की स्थापना के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस लाइब्रेरी का निर्माण राजकीय इन्टर कालेज कालाढूगी रोड हल्द्वानी के पुराने दोमंजिला हेरिटेज भवन में किया जाएगा, जिसे इसके मूल स्वरूप में संरक्षित रखते हुए जीर्णोद्वार किया जाएगा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुस्तकालय को एक मॉडल और आधुनिक रूप में विकसित किया जाए ताकि इसे केवल विद्यालय के छात्रों ही नहीं, बल्कि शहर के सभी पाठकों को लाभ हो सके। 100 से अधिक पाठकों के बैठने की व्यवस्था के साथ यह पुस्तकालय शहरवासियों के लिए ज्ञान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

इस परियोजना के लिए 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृत धनराशि में से 75 प्रतिशत राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। कार्यदायी संस्था ने निविदा आमंत्रित कर दी है और जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इस कार्य को 6 महीने के भीतर गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।

पुस्तकालय में समसामयिक और परीक्षापयोगी सामग्री के साथ-साथ जनपयोगी पुस्तकों का भी संग्रह किया जाएगा। इसके संचालन और रखरखाव के लिए उपयुक्त संस्था का चयन करने हेतु EOI आमंत्रित किए जाएंगे।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, कार्यदायी संस्था के आर्किटेक्ट और विद्यालय के प्रधानाचार्य भी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page