टी-20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत


भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। टीम 2007, 2014, 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। 254 रन चेज कर रही इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी।
जैकब बेथेल ने 48 बॉल पर 105 रन की पारी खेली। लेकिन, अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके।
अब फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ की भारत की भिड़ंत होगी।
भारत के लिए संजू सैमसन ने 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन ने 39 और शिवम दुबे ने 43 रन का योगदान दिया।
हार्दिक पंड्या ने 26 रन की पारी खेलकर स्कोर को 250 के पार करवाने में अहम भूमिका निभाई।
भारतीय बल्लेबाजों के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज बेअसर साबित हुए. आर्चर ने चार ओवर में 69 रन खर्च किए और उन्हें एक विकेट ही मिला।
विल जैक्स और आदिल रशीद को हालांकि दो-दो विकेट मिले।
बेथेल ने खेली धमाकेदार पारी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
भारत की ओर से मिले 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना पाई।
बेथेल ने 48 गेंद पर 105 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को मैच में आखिरी ओवर तक रोमांच बनाए रखा. लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 253 रन बनाए।
भारत के लिए संजू सैमसन ने 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन ने 39 और शिवम दुबे ने 43 रन का योगदान दिया।
हार्दिक पंड्या ने 26 रन की पारी खेलकर स्कोर को 250 के पार करवाने में अहम भूमिका निभाई।
विल जैक्स और आदिल रशीद को हालांकि दो-दो विकेट मिले।
254 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. इंग्लैंड ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही पहला विकेट गंवा दिया. फ़िल सॉल्ट ने महज पांच रन की पारी खेली।
हार्दिक पंड्या ने ना सिर्फ दूसरे ओवर में विकेट लिया, बल्कि महज दो रन ही खर्च किए. इंग्लैंड की पारी थोड़ी आगे बढ़ी ही थी कि चौथे ओवर की पहली गेंद पर बैकवर्ड पाइंट पर अक्षर पटेल ने हैरी ब्रूक का शानदार कैच पकड़ा. ब्रूक ने सात रन ही बनाए और बुमराह को उनका विकेट मिला।
छठे ओवर की पहली तीन गेंदों पर जेकब बेथेल ने तीन छ्क्के लगाकर इंग्लैंड को मैच में वापस लाने की कोशिश की. लेकिन उसी ओवर में पांचवीं गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को बोल्ड कर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. पावरप्ले में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 68 रन बनाए।
बैंटन ने पांच गेंद पर 17 रन बनाकर बेथेल का साथ देने की कोशिश की. लेकिन 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जरूरतमंद बच्चों संग रंगों की खुशियां : ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की अनोखी पहल
ब्रेकिंग न्यूज़ : नौ राज्यों के राज्यपाल और LG बदले गए
टी-20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
इंसानियत शर्मसार: हादसे में मृतक के शव से लूट करने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार_haldwani
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा_ बिहार का नया सीएम कौन..?