हल्द्वानी रेलवे मामले की सुप्रीम सुनवाई – जानिए क्या है अपडेट– SSP ग्राउंड पर..


हल्द्वानी। बनभूलपुरा बनाम रेलवे मामले पर सुप्रीमकोर्ट में आज सुनवाई होनी है। इस बड़े मामले को लेकर यहां हल्द्वानी शहर की निगाहें सुप्रीमकोर्ट की ओर टिकी हुई हैं। सुप्रीमकोर्ट में मामले पर सुनवाई के बारे में अभी तक का अपडेट वो यह है कि वहां से प्राप्त हो रही सूचनाओं के आधार पर मामले की सुनवाई में अभी और देरी हो सकती है।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर समेत देश के कई मुद्दों पर आज सुनवाई चल रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा बनाम रेलवे मामले की सुनवाई का नम्बर 24वां है। अभी 11 वें नम्बर एसआईआर मामले में सुनवाई कंटीन्यू है ऐसा सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है।
बहरहाल अभी के हल्द्वानी शहरवासी खासकर बनभूलपुरा की जनता समेत प्रदेश भर की निगाहें सुप्रीमकोर्ट की ओर टकटकी लगाए हुए है। बता दें कि आज की सुनवाई अहम मानी जा रही है।
रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में निर्णय से पहले नैनीताल पुलिस की कड़ी चेकिंग, चप्पे-चप्पे पर सख्त निगरानी, संदिग्धों पर जीरो टॉलरेंस,रेलवे मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पूर्व SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर है।
SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और सुरक्षा तैयारियों को बारीकी से मॉनिटर कर रहे हैं।
उन्होंने आमजन से सर्वोच्च न्यायालय के आगामी फैसले का सम्मान करने की अपील* करते हुए स्पष्ट संदेश दिया—
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी।🔍कड़ी सुरक्षा व्यवस्था—*
●जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग
●संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती
●संदिग्धों पर विशेष निगरानी
●सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर
नैनीताल पुलिस शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः तत्पर है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा