Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..

ख़बर शेयर करें

सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। बुधवार को मामला कोर्ट की सूची में तीसरे नंबर पर था।

बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में अब अगली सुनवाई की तारीख स्पष्ट हो गई है। कंप्यूटर जनरेटेड सूची में पहले 17 सितंबर 2026 की संभावित तारीख दिखाई दे रही थी, हालांकि सुप्रीम कोर्ट के 9 सितंबर 2026 के आधिकारिक आदेश के अनुसार मामले की सुनवाई अब 18 नवंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

मामला सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर-1 में Civil Appeal No. 3518/2023, Abdul Mateen Siddiqui बनाम Union of India & Others से संबंधित है। इसमें IA No. 253207/2026 के तहत अर्ली हियरिंग की मांग की गई थी।

उत्तराखंड सरकार और रेलवे की ओर से जल्द सुनवाई की मांग रखी गई। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद अदालत ने मुख्य अपील को आगामी 18 नवंबर 2026 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

फिलहाल मामले में अगली महत्वपूर्ण तारीख 18 नवंबर 2026 है।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *