

उत्तराखंड की राजधानी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रिस्पना पुल के पास एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।
भीषण सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत
देहरादून में रिस्पना पुल के पास फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी में दो पुलिसकर्मी सवार थे। दोनों अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे।
रिस्पना पुल के पास हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि रिस्पना पुल के पास फ्लाईओवर के पास ये हादसा हुआ है। ये घटना थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल तक पहुंचाया। हादसे के बाद फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती था। बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गरमपानी से 19 वर्षीय युवती लापता : धर्म परिवर्तन के आरोप, पुलिस ने गठित की दो टीमें
क्रिकेट का रोमांच : पत्रकार 11 ने आखिरी पलों में दी प्राधिकरण नैनीताल को मात
Nainital : गन-कल्चर नहीं चलेगा_ ये पांच अपराधी जिला बदर, लाइसेंस सस्पेंड
सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित
SIR – नैनीताल जिले में 77.47% मैपिंग पूरी, कांग्रेस–बीजेपी ने BLA नियुक्त किए_“Book a Call with BLO” नई पहल