थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत_अबकी होली बख्शा नहीं जाएगा..

ख़बर शेयर करें

नैनीताल/haldwani
होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (एसएसपी नैनीताल) ने कोतवाली मीटिंग हॉल में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में साफ कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक के दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध होने पर बीट कांस्टेबल से लेकर हल्का प्रभारी तक की जवाबदेही तय की जाएगी। ड्यूटी के दौरान लापरवाही या मोबाइल का अनावश्यक उपयोग करने वालों पर “नो वर्क, नो पे” नीति लागू करने की चेतावनी भी दी गई।

अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस

एसएसपी ने महिला अपराध, साइबर ठगी और नशे के खिलाफ अभियानों में तेजी लाने के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी और सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया।

यातायात व्यवस्था को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए नशे में ड्राइविंग, स्टंटबाजी और ओवरस्पीडिंग पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने की बात कही गई। रात्रि चेकिंग में एल्कोमीटर का अनिवार्य प्रयोग करने के निर्देश दिए गए।

होली और रमजान – विशेष सुरक्षा इंतजाम

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने खास रणनीति बनाई है।

जबरन रंग लगाने, शराब पीकर हुड़दंग करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी के लिए सेल सक्रिय।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती।

सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें अनिवार्य।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा, “आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं, इन्हें शांति और भाईचारे के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

सम्मान और प्रोत्साहन

बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 39 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस परिवार के 14 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मान और प्रोत्साहन

उत्कृष्ट सेवा सम्मान : सराहनीय कार्य करने वाले 39 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें उ0नि0 स0पु0 दामोदर कापडी, हे0कानि0 संजय सुयाल, कानि0 आर्मोरर गोकुल धपोला, कानि0 सुनील टम्टा, फायरमैन नीरज बालियान, फायरमैन विपिन कम्बोज, फायरमैन त्रिलोक बिष्ट, कानि0 संजय नेगी।

कानि0 गोविन्द मेहरा, कानि0 अमित ठाकुर, का0 दीपक रौतेला, का0 बलवन्त बिष्ट, एस0ओ0 जगदीप सिंह नेगी, उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, उ0 नि0 केवल राम, उ0नि0 गौरव जोषी, उ0नि0 मोहन सौन, अ0उ0नि0 दान सिंह, कानि0 29 ना0पु0 हिमांशु गुणवंत, अनुचर अमित, कानि0 309 ना0पु0 विवेकानन्द, हे0कानि0 अभिसूचना सुरेन्द्र बथियाल,ल

कानि 417 ना0पु0 षेखर सिंह बिश्ट, कानि0 446 ना0पु0 महबूब आलम, कानि0 295 ना0पु0 अमित कुमार, ए0एस0आई (एम0) सुलेमान, दफ्तरी दान सिंह, कानि0 ना0पु0 दीपक कुमार, हे0कानि0 ना0पु0 देवेन्द्र सिंह सामन्त, कानि0 09 ना0पु0 दीप चन्द्र, कानि0 447 ना0पु0 विनोद आर्या, कानि0 ना0पु0 खड़क सिंह, कानि0 तारा कम्बोज, कानि0 महबूब अली, हे0कानि0 त्रिलोक रौतेला, हे0का0 विषन राम, का0 चालक बसन्त कुमार, का0 चन्दन सिंह नेगी, हे0कानि0 पीटी गौरव कोहली शामिल रहे।

मेधावी छात्रवृत्ति – पुलिस परिवार के 14 मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्कॉलरशिप राशि प्रदान की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मेधावी विद्यार्थियों में नवनीत तिलारा, रोहित नाथ गोस्वामी, अंजली फर्त्याल, नम्रता राणा, तनीश राणा, तनवी रौतेला, हिमांशी चंद्र, कनक सैनी, कृषिका पांडे, मयंक सिंह, नमन सिंह मर्तोलिया, देवांश बिष्ट, तनुजा भट्ट तथा आदित्य शर्मा

इस पहल को पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने और परिवारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

गोष्ठी में एसपी नैनीताल, एसपी हल्द्वानी, एसपी संचार, संबंधित क्षेत्राधिकारी, अग्निशमन अधिकारी, एलआईयू, पुलिस दूरसंचार और सभी थाना/चौकी प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

नैनीताल पुलिस का यह सख्त और स्पष्ट संदेश है कि त्योहारों की आड़ में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून तोड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां एक ओर सख्ती दिखाई गई, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित कर सकारात्मक माहौल भी बनाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *