हल्द्वानी में सख़्त चेकिंग अभियान : 30 ऑटो-ई रिक्शा जब्त..

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में चला वृहद चेकिंग अभियान

नैनीताल पुलिस ने आज थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना था।

अभियान के दौरान, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी और पुलिस टीम ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का वेरीकेशन और कागजों की जांच की। 30 ऑटो और ई-रिक्शा उन चालकों से जब्त किए गए, जिन्होंने वाहन का सत्यापन नहीं कराया था, निर्धारित वर्दी और आईडी कार्ड नहीं पहने थे, और निर्धारित रूट से अलग मार्गों पर वाहन चला रहे थे।

इसके अलावा, 36 चालकों पर निर्धारित वर्दी न पहनने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए 18,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, 04 चालकों के खिलाफ कोर्ट चालान भी किए गए।

यह अभियान चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, केमू स्टैंड, इंदिरा नगर, रजा गेट, लाइन नंबर 17 जैसे प्रमुख स्थानों पर चलाया गया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोकल से ग्लोबल की ओर”_ हल्द्वानी मे Export Promotion Workshop..
अर्जुन की हत्या का मां ने 12 लाख में तय किया था का सौदा,सब पकड़े गए..
फतेहपुर में टाइगर का खूनी हमला : गंगा देवी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में उबाल
हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार_वजह क्या बताई..Video
उत्तराखंड में IAS – PCS के तबादले, हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट बने बाजपेयी..