हल्द्वानी का आढ़ती नशा तस्करी में गिरफ्तार, 2.14 किलो चरस बरामद..


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी के एक आढ़ती को 2.14 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान आरोपी सुमित गुप्ता को स्कूटी की डिक्की से चरस बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना के दौरान, टीम ने कंचन तारा रोड, आवास विकास क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। स्कूटी सवार सुमित गुप्ता ने पुलिस को देखकर स्कूटी मोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद उसे घेर कर गिरफ्त में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसके चचेरे भाई ने उसे 5 हजार रुपये के लालच में रुद्रपुर के एक युवक को चरस पहुंचाने को कहा था।
पुलिस ने आरोपी की स्कूटी और मोबाइल जब्त कर लिया है। इस ऑपरेशन में थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे के अलावा एएनटीएफ टीम के सदस्य भी शामिल रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Operation Exit – Well Done नैनीताल पुलिस!
नैनीताल में शह और मात का खेल शुरू…
दिनेश आर्य को राज्यसभा का टिकट उत्तराखंड के जनमानस का सम्मान_ महेन्द्र नागर
कैंची धाम की भीड़ ने खड़े किए बड़े सवाल,, स्थानीय परेशान हैं_ ट्रैफिक रोकना समाधान नहीं
जमरानी बांध से बदलेगी कुमाऊं की तस्वीर, सतपाल महाराज ने लिया निर्माण कार्य का जायजा