जनता को गुमराह करना बंद करें अजय भट्ट_सांसद निधि का दें ब्यौरा : प्रकाश जोशी

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ख़बर शेयर करें

नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज बेतालेश्वर देवता की धरती बेतालघाट से भाजपा प्रत्याशी को अपने कार्यकाल की सांसद निधि का ब्योरा सार्वजनिक करने की चुनौती दी।


प्रकाश जोशी ने कहा कि सांसद महोदय जनता को गुमराह करना बंद कर इस बार अपने नाम और काम के आधार पर जनता से मतदान की अपील करें। जनता सांसद जी को अपने मत से माकूल जवाब अवश्य देगी।
आज कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने नैनीताल जिले के अंतर्गत बेतालघाट, गरमपानी, खैरना, भवाली, भीमताल और बनभूलपुरा (हल्द्वानी) मे रोड शो और जनसभा के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क किया।


बेतालघाट मे जनसभा को संबोधित करते हुवे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बेतालघाट, खैरना, गरमपानी और भवाली क्षेत्र का 2 बार प्रतिनिधित्व करने का उनको सौभाग्य प्राप्त हुवा, जिसके लिए वे हमेशा क्षेत्रवासियों के आभारी रहेंगे। यशपाल आर्य ने कहा कि पहाड़ो से बड़े स्तर पर पलायन होना पहाड़ के लिये नासूर बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में BJP की डबल इंजन सरकार की डबल लूट जारी - डॉ कैलाश पांडे

डबल इंजन भाजपा सरकार के पास विकास का और पलायन रोकने का कोई कारगर रोडमैप नही है। यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जीताकर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करें और लोकतंत्र की रक्षा मे अपना योगदान अवश्य सुनिश्चित करें।


विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम ही ना आये तो यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। डबल इंजन भाजपा सरकार में पहाड़ का विकास खो गया है। जनता महंगाई से त्रस्त है और युवा बेरोजगारी से पस्त है।


पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि बेतालघाट की जनता ने उनको और उनके परिवार को हमेशा आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भी उतना ही प्यार और आशीर्वाद मिलेगा इसका उनको पूर्ण विश्वास है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल समेत धधक रहे कुमाऊं के जंगल,बड़ा नुकसान_देखें आंकड़े,वायुसेना का हेलीकॉप्टर और 576 कर्मचारी मोर्चे पर…Video

संजीव आर्य ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर लोगो को रोजगार और घर से बेघर करना डबल इंजन भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। जनता पर जब जब जुल्म हुवा है कांग्रेस ने हमेशा उनको सहारा दिया है और प्रकाश जोशी के रूप में एक मजबूत सहारा जनता को मिलने जा रहा है।


पीसीसी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से मुक्ति कांग्रेस राज मे ही संभव है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी मतों से जीताकर संसद पहुँचाना हम सबका प्रथम कार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा पर्यटकों का वाहन ,हादसे में 3 की मौत..


जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि नैनीताल जिले के परिणाम 2022 से विपरीत रहेंगे। कांग्रेस जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अच्छे परिणाम देगी। जनता का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। जनता इस बार सही और सक्षम का चुनाव करने जा रही है।


आज के जनसंपर्क मे जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट, निवर्तमान चेयरमैन भीमताल देवेंद्र चुनोतियाँ, निवर्तमान अल्मोड़ा चेयरमैन प्रकाश जोशी, पीसी गोरखा, डॉ गणेश उपाध्याय, प्रभारी भीमताल राजेन्द्र बिष्ट रज्जी, प्रभारी नैनीताल पुष्कर नयाल, ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी, जंगबहादुर सिंह मेहरा, जिलापंचायत सदस्य अंकित साह, नंदकिशोर, भावना भट्ट, पदम सिंह, पूरन बेलवाल, सुरेश, किसनराम, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष संजय बिष्ट, प्रदेश संगठन सचिव गिरीश पपनै सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का जनसंपर्क कार्यक्रम में सहयोग किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *