अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संत निरंकारी मिशन का विशेष अभियान


हल्द्वानी, 19 जून 2026।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा’ के पावन संदेश के साथ व्यापक योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में आयोजित यह अभियान मानव कल्याण, स्वस्थ जीवनशैली और आत्मिक उत्थान को समर्पित है।
संत निरंकारी मिशन शाखा हल्द्वानी एवं आयुष योग एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून 2026 को प्रातः 6:00 बजे से 7:45 बजे तक श्री श्री गणपति बैंक्वेट हॉल, जगदंबा नगर, हल्द्वानी में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। योगाचार्या पाला मेहता के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “वन वर्ल्ड, वन हेल्थ” रखा गया है, जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को सशक्त करता है।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश “स्वस्थ मन, सहज जीवन” इस बात पर बल देता है कि जीवन की वास्तविक समृद्धि केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जागरूकता में निहित है। मिशन का मानना है कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मबोध, आंतरिक शांति और विश्वबंधुत्व की भावना को विकसित करने वाली जीवन पद्धति है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर के 1500 से अधिक केंद्रों पर एक साथ योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें श्रद्धालु, सेवादल स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” है, जो शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के समन्वित विकास का संदेश देती है। मिशन इस अभियान के माध्यम से लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और तनावमुक्त, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि वर्ष 2015 से फाउंडेशन देशभर में योग दिवस अभियान का सफल संचालन कर रहा है। उनका कहना है कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर को ऊर्जा, मन को शांति और आत्मा को जागरूकता प्रदान करती है।
मिशन का उद्देश्य वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोगों को स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मिक शांति के प्रति जागरूक करना है, ताकि समाज एक स्वस्थ, सकारात्मक और आनंदमय भविष्य की ओर अग्रसर हो सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा
Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली
जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अंतिम चरण में