दुःखद : यहां नैनीताल के प्रेमी जोड़े ने एक साथ लगाई फाँसी ..आखिर क्यों की दोनों ने खुदकुशी

UTTRAKHAND (रुड़की) : नैनीताल के प्रेमी युगल के शव बंद कमरे में पंखे से लटके हुए मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को फंदे से नीचे उतारा। साथ ही घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिए। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
पुलिस के अनुसार, नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर की रहने वाली 21 वर्षीय एक युवती अपनी बड़ी बहन के साथ पिछले डेढ़ माह से सिसौना गांव में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। वह एक फैक्टरी में नौकरी करती थी। बुधवार को उसकी बड़ी बहन ड्यूटी पर गई थी। जबकि वह कमरे पर अकेली थी। शाम के समय आसपास के लोगों को कमरे में अनहोनी की आशंका हुई और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आवाज लगाकर कमरा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
इस पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा।पुलिस कमरे के अंदर गई तो युवती और एक युवक के शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटके हुए थे। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और घटना की सूचना युवती की बहन को दी। सूचना मिलते ही उसकी बहन कमरे पर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक भी मूलरूप से नैनीताल जिले का रहने वाला है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। मामले में जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस