बिजली से राशन तक, हल्द्वानी शिवरो में हर समस्या का समाधान..


हल्द्वानी – जिलाधिकारी नैनीताल, वंदना, के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जन सुविधा शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अगस्त को वार्ड 55 (जनमिलन केंद्र) और वार्ड 56 (ए-1 गार्डन, जीतपुर नेगी) में शिविरों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविरों में विद्युत, जल संस्थान, सिंचाई, पूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और कई मामलों का मौके पर समाधान किया। आधार सेवा के अंतर्गत 20 नए/संशोधित कार्ड बनाए गए। विद्युत विभाग को 3, पूर्ति विभाग को 9 शिकायतें मिलीं, जिन पर कार्यवाही की गई। नगर निगम से जुड़ी शिकायतें मुख्यतः स्ट्रीट लाइट मरम्मत से जुड़ी थीं।
विवाह पंजीकरण को बढ़ावा देने हेतु यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत आवेदन भी लिए गए। जिला प्रशासन ने नागरिकों से विवाह पंजीकरण करवाने का आग्रह करते हुए इसके बहुपरकारी उपयोगों की जानकारी दी।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि अगला शिविर 19 अगस्त को वार्ड 54 (सिद्धेश्वर मंदिर) और वार्ड 53 (कान्ता बैंक्वेट हॉल) में आयोजित होगा।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इन शिविरों में भाग लेकर विभागीय सेवाओं और विवाह पंजीकरण जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ लें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस