SIR ने रफ्तार पकड़ी_डोर टू डोर पहुंच रही निर्वाचन टीम

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में वर्तमान में संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) हाउस-टू-हाउस अभियान के तहत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोजाजाली तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोजाजाली के बीएलओ के साथ क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सुनीता पाल, दीपा कपिल एवं सुनीता भोज उपस्थित रहीं। टीम ने क्षेत्र के मतदाताओं से सीधे संपर्क स्थापित कर उन्हें गणना प्रपत्र की महत्ता एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। साथ ही मतदाताओं से फीडबैक लेकर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी जाना गया।

इस दौरान मतदाताओं को जागरूक किया गया कि वे गणना प्रपत्र में सभी आवश्यक जानकारियां सही एवं पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित समय के भीतर अपनी फोटोग्राफ सहित संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

जानकारी दी गई कि बीएलओ द्वारा 8 जून से 7 जुलाई तक हाउस-टू-हाउस विजिट का कार्य किया जा रहा है। अभियान के पहले 10 दिनों में गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा रहा है, जबकि इसके बाद प्राप्त भरे हुए प्रपत्रों को मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें और एक सशक्त, पारदर्शी एवं मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *