सनसनी – नैनीझील में लगातार दूसरे दिन मिला शव,इलाके में हड़कंप


ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड की नैनीझील में लगातार दूसरे दिन शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने पहुंचकर पहचान की।
नैनीताल के मल्लिताल में एन.सी.सी.ट्रेनिंग सेंटर और माँ मायना देवी मंदिर के समीप से किसी व्यक्ति ने सवेरे 7:22 बजे 112 को फोन कर नैनीझील में शव होने की सूचना दी। इसके बाद मल्लिताल कोतवाली टीम एस.एस.आई.दिनेश जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने झील में उतराते शव को बाहर निकाला।
तलाशी के दौरान व्यक्ति की जेब से ₹4000/= निकले। उनकी पहचान आल सेंटस स्कूल में सफाई कर्मचारी 48-50वर्षीय महिंदर चौहान के रूप में की गई। उनके शव की स्थिति देखकर बताया गया कि अधेड़ बहुत कम समय पहले ही डूबा होगा।
पुलिस शव को चिकित्सकीय जांच के लिए स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल ले गई। अधेड़ के परिजन झील किनारे पहुंचे और पहचान की।
इससे पहले भी शुक्रवार को मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी मनीष साह का शव नैनीझील से उतराता मिला था।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Tourism Traffic Relief_ अमृतपुर बाईपास पर सीएम धामी का फोकस
आस्था की सुगंध और भक्ति की मिठास से महका_ 79वां निरंकारी सन्त समागम का पहला दिन
“प्लीज, बच्चों को गाड़ी मत दीजिए..” हादसों से आहत SSP नैनीताल की भावुक अपील
कांग्रेस डिप्रेशन में है, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू का बड़ा बयान
किचन में गंदगी- एक्सपायरी और मिलावट , रॉक ओन कैफे समेत इन 10 प्रतिष्ठानों पर भारी जुर्माना