सनसनी – नैनीझील में लगातार दूसरे दिन फिर मिली लाश,इलाके में हड़कंप..


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड की नैनीझील में लगातार दूसरे दिन शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने पहुंचकर पहचान की।
नैनीताल के मल्लिताल में एन.सी.सी.ट्रेनिंग सेंटर और माँ मायना देवी मंदिर के समीप से किसी व्यक्ति ने सवेरे 7:22 बजे 112 को फोन कर नैनीझील में शव होने की सूचना दी। इसके बाद मल्लिताल कोतवाली टीम एस.एस.आई.दिनेश जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने झील में उतराते शव को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान व्यक्ति की जेब से ₹4000/= निकले। उनकी पहचान आल सेंटस स्कूल में सफाई कर्मचारी 48-50वर्षीय महिंदर चौहान के रूप में की गई। उनके शव की स्थिति देखकर बताया गया कि अधेड़ बहुत कम समय पहले ही डूबा होगा। पुलिस शव को चिकित्सकीय जांच के लिए स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल ले गई। अधेड़ के परिजन झील किनारे पहुंचे और पहचान की।
इससे पहले भी शुक्रवार को मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी मनीष साह का शव नैनीझील से उतराता मिला था।NainitalNews #NainiLake #UttarakhandNews #BreakingNews #Nainitallive



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ