पेपर लीक से रोजगार तक… देश का छात्र भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ रहा है : सुमित


हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे छात्रों की गूँज’ अभियान के तहत शुक्रवार को हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में कांग्रेस ने छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NEET और JEE अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, बढ़ते निजीकरण तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
इसके बाद आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने अभियान के उद्देश्य मीडिया के सामने रखे।
सुमित हृदयेश ने कहा कि आज का छात्र सिर्फ परीक्षा नहीं, बल्कि भर्ती घोटालों, पेपर लीक, वर्षों तक खाली पड़े पदों और शिक्षा के बढ़ते निजीकरण जैसी चुनौतियों से भी जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के सवालों पर गंभीर नहीं है, जबकि कांग्रेस पारदर्शी भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार के लिए लगातार आवाज़ उठा रही है। उन्होंने छात्रों से कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने और आत्महत्या जैसा कदम कभी न उठाने की अपील करते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान संभव है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि ‘छात्रों की गूँज’ केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है और कांग्रेस निष्पक्ष परीक्षा, समयबद्ध भर्ती तथा समान अवसर की मांग को हर स्तर पर मजबूती से उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे आयोजन का केंद्र शिक्षा, रोजगार और युवाओं की समस्याओं को लेकर संवाद और सुझाव रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR में एक ही आदमी ने 6 हजार वोटर्स को हटाने की आपत्ति डाल दी”_ नैनीताल हाईकोर्ट ने SC का हवाला दिया..याचिका निस्तारित
शासन ने अहमद नदीम को सौंपा नैनीताल जिले का चार्ज
अंकिता भंडारी केस के अधिवक्ता को धमकी, ‘पहले एक्सीडेंट फिर हमला’ वाले खत से हड़कंप
ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा_ पेशी जारी रहेगी..
आकाश ने लॉन्च किया ANTHE 2026, छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज