चरक जयंती पर हल्द्वानी में संगोष्ठी, आधुनिक दौर में आयुर्वेद की उपयोगिता पर हुआ मंथन


हल्द्वानी_चरक जयंती के अवसर पर नीमा हल्द्वानी एवं विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से अतिथि रेस्टोरेंट में “आधुनिक समय में चरक चिकित्सा की उपयोगिता” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि और महर्षि चरक के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
संगोष्ठी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मधुमेह, श्वसन संबंधी फंगल संक्रमण, AVN, नाड़ी चिकित्सा, दैव व्यपाश्रय चिकित्सा और रोग की साध्यता-असाध्यता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केस प्रेजेंटेशन और व्याख्यान दिए।
काया आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. विनय खुल्लर, सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनके मेहता , डॉ. बिनोद जोशी सहित विशेषज्ञों ने आधुनिक चिकित्सा चुनौतियों के बीच आयुर्वेद की भूमिका पर विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आदित्य लोहनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नीमा हल्द्वानी के अध्यक्ष डॉ. अतुल राजपाल ने किया। संगोष्ठी में चिकित्सकों, काया आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों ने सहभागिता की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सड़क से सोलर तक, पानी से पढ़ाई तक_सौड़ में विधायक और अधिकारी एक्टिव मोड में..
चरक जयंती पर हल्द्वानी में संगोष्ठी, आधुनिक दौर में आयुर्वेद की उपयोगिता पर हुआ मंथन
Good News_हल्द्वानी में अब CGHS के तहत कैशलेस इलाज…
उत्तराखंड में आफत की बारिश : मकान के मलबे में दबे मां-बेटे की मौत, धारचूला में वैली ब्रिज ध्वस्त, 124 सड़कें बंद
Graphic Era में लोकतंत्र की बात_SIR पर सवाल भी हुए, जवाब भी मिले..