नैनीताल : बलियानाला सुदृढ़ीकरण कार्यों का सचिव आपदा प्रबंधन ने किया स्थलीय निरीक्षण..


नैनीताल :बलियानाला, नैनीताल में आपदा प्रबंधन हेतु संचालित बहुपरियोजना कार्यों की प्रगति का शुक्रवार को सचिव, आपदा प्रबंधन उत्तराखण्ड, विनोद कुमार सुमन ने स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग ₹298.93 करोड़ की लागत से संचालित इस परियोजना में IIT रुड़की के तकनीकी सुझावों के आधार पर Micropile, Shotcrete, SDA, Welded Wire Mesh जैसी उन्नत तकनीकों से स्थल सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने सेक्शन-A के विभिन्न बेंचों पर संपादित कार्यों का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया। साथ ही आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग, सीढ़ियाँ तथा जल निकासी के समुचित प्रबंधन हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता सिंचाई, श्री संजय शुक्ल सहित अन्य अधिकारीगण एवं निर्माण एजेंसी M/s Arun Construction के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बलियानाला परियोजना, नैनीताल की भौगोलिक चुनौतियों के बीच एक दीर्घकालिक समाधान की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com