Ad

सीक्रेट जानकारी पाकिस्तान को लीक की,ऑर्डिनेंस से रवींद्र गिरफ्तार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

होली दिन बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान को खुफिया जानकारियां लीक करने के आरोप में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी एटीएस ने आगरा से ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है। रवींद्र कुमार पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। यह फिरोजाबाद के हजरतपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन के पद पर तैनात है। रवींद्र पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दे रहा था। जो कि नेहा शर्मा नाम से बना हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

रवींद्र ISI के बिछाए हुए हनी ट्रैप के जाल में फंस गया। वह काफी समय से खुफिया सूचनाएं लीक कर रहा था। एटीएस को इसके पास से कई अहम पुख्ता सबूत मिले हैं। एटीएस ने रविंद्र के साथ उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है।

अभी तक प्रारंभिक पूछताछ में सामने आई जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है। रवींद्र कुमार फेसबुक के जरिए नेहा शर्मा नाम की लड़की के संपर्क में आया। वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की गोपनीय दस्तावेज ISI के लिए काम करने वाली लड़की को भेज रहा था। ATS को उसके मोबाइल से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की अहम डेली रिपोर्ट मिली है।

जिसमें ड्रोन, गगनयान प्रोजेक्ट व अन्य गोपनीय जानकारी/ स्क्रीनिंग कमेटी का कॉन्फिडेंशियल लेटर मिला है। जो उसने ISI के लिए काम कर रही महिला को भेजा था। एडीजी ATS नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि रवींद्र की गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी आरती को दे दी गई है।

पाकिस्तानी एजेंट बोली- मालामाल कर दूंगी

रवींद्र ने बताया कि बीते साल जून-जुलाई में फेसबुक से नेहा शर्मा नाम की एक लड़की से दोस्ती हुई। पहले हम दोनों फेसबुक के मैसेंजर एप से बात करते थे। धीरे-धीरे मेरी नेहा शर्मा से प्यार मोहब्बत की बातें होने लगी थी। बाद में नेहा ने अपने वॉट्सऐप नम्बर शेयर किया। फिर हमारी वॉट्सऐप से बात होने लगी।

नेहा ने बताया कि वो भारत के विदेश व रक्षा मंत्रालय की अहम गोपनीय सूचनाओं को इकट्ठा कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को शेयर करती है। जिसका प्रयोग पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भारत सरकार के खिलाफ करती है। इसके बदले में उसे अच्छा पैसा मिलता है।

उसने कहा कि अगर तुम मेरे साथ मिलकर काम करोगे तो मालामाल कर दूंगी। इसके बाद मैं लालच में आ गया। मैंने अपने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की कई महत्वपूर्ण और गोपनीय सूचनाएं नेहा शर्मा को भेजीं। सूचनाओं को फोन से डिलीट कर देता था। एटीएस की ओर से बताया गया कि नेहा शर्मा नाम की जो आईडी थी वह पाकिस्तान से आपरेट हो रही थी।

गगनयान दुनिया का चौथा स्पेस प्रोजेक्ट

एडीजी नीलाब्जा ने बताया कि रवींद्र जिस आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता है वह गगनयान प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। गगनयान भारत का स्पेस कार्यक्रम का प्रोजेक्ट है। ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बनने की राह पर है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चाइना अपने-अपने स्पेस प्रोजेक्ट चला रहे हैं। रवींद्र ने गगनयान से जुड़ी जानकारियां भी साझा की हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।

ये ख़बर अपडेट हो रही है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page