दुःखद : रुद्रपुर से BJP के वरिष्ठ नेता की यहां सड़क हादसे में हुई मौत..

उत्तराखंड. रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह सामंती समेत हरजिंदर सिंह( जिन्दर), निवासी दिबदीदा, गुरतेज सिंह निवासी बिलासपुर यूपी की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जिसके बाद से शहर के लोगों में मायूसी छा गई है। बता दें वीरेंद्र सामंती भाजपा में काफी लंबे समय से कार्य रहे थे, जिनकी पंजाब के बटाला में सड़क हादसे में मौत हो गई है।
रुद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल और मेयर रामपाल समेत कई कार्यकर्ता सारे कार्यक्रम छोड़कर वीरेंद्र सिंह सामंती के घर पहुंचे हैं और वहां पहुंचकर उन्होंने दुख प्रकट किया है। बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वीरेंद्र सामंती की मौत से उनकी कमर ही टूट गई है। उनका सबसे मजबूत सपोर्टर जो विधानसभा चुनाव में उनके साथ कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाकर रहते थे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खनन कार्रवाई पर बवाल, माफी के बाद थमा मामला..
Haldwani : 400 CCTV खंगाले, तब शिकंजे में आया ‘फिरोज’..
धामी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों को मंजूरी..
देहरादून में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या_ हमलावर फरार..
मुख्यमंत्री धामी ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंज़ूरी,बुनियादी सुविधाओं पर फोकस