दुःखद : जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में 1JCO समेत उत्तराखण्ड के दो जवान हुए शहीद

पुंछ इनकाउंटर : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सब-डिविजन में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान भिम्बर गली में शुक्रवार को एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) समेत दो जवान शहीद हो गए. शहीद होने वाले में एक सिपाही रैंक का है. भारतीय सेना की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है. इसके बाद अब तक कुल सात जवान शहीद हो चुके हैं. आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन 11 अक्टूबर से ही जारी है।
बेहद दुःखद ख़बर ये है कि दोनों शहीद वीर सैनिक उत्तराखण्ड राज्य से हैं दोनों जवान भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और उन्होंने आतंकियों को घेर लिया। आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही जवान गुरुवार को घायल हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी जिला टिहरी और रायफलमैन योगंबर सिंह जिला चमोली के रहने वाले थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस