दुःखद ख़बर : वरिष्ठ IPS अधिकारी केवल खुराना नहीं रहे, साकेत में ली अंतिम सांस

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बेहद दुखद खबर है उत्तराखंड कैडर 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और इंस्पेक्टर जनरल (IG) केवल खुराना का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अपने इलाज के दौर से गुजर रहे थे।

IPS केवल खुराना एक काबिल, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें एसएसपी देहरादून, निदेशक ट्रैफिक और होमगार्ड की जिम्मेदारी शामिल है। उनके निर्णय और जनहित में किए गए कार्य आज भी आमजन के बीच सराहे जाते हैं। उनकी प्रशासनिक क्षमता और समर्पण ने उन्हें राज्य पुलिस और प्रशासन में एक विशिष्ट पहचान दिलाई।

उनके निधन से उत्तराखंड पुलिस और प्रशासनिक सेवाओं में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल और साहस दें।

श्रद्धांजलि

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page