Ad

दुःखद ख़बर : पहलगाम ITBP बस हादसे में उत्तराखंड का जवान शहीद ..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देवभूमि उत्तराखंड के लिए बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास चंदनवाणी में हुए आइटीबीपी बस हादसे में पिथौरागढ़ के भुरमुनी गांव निवासी जवान दिनेश सिंह बोहरा शहीद हो गया है। 

ADVERTISEMENTSAd

शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव सहित क्षेत्र में शोक व्याप्त है। शहीद जवान के स्वजनों को देर सायं सूचना मिली। सूचना मिलते ही घर कर कोहराम मचा है और गांव में शोक व्याप्त है।

आपको बताते चलें आज मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब आईटीबीपी के 39 जवानों को लेकर बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। कि तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। हादसे में 7 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि अन्य घायल हुए है।

शहीद जवान दिनेश बोहरा जिला मुख्यालय से लगभग 16  किमी दूर स्थित भुरमुनी गांव का निवासी है। आइटीबीपी की चौथी बटालियन में तैनात दिनेश वर्तमान में अरु णाचल प्रदेश में तैनात था। वर्तमान में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में जम्मू कश्मीर में तैनात था।

मंगलवार सुबह जम्मू कश्मीर में हुए आइटीबीपी बस दुर्घटना (Pahalgam Road Accident) में पिथौरागढ़ के दिनेश सिंह बोहरा के शहीद होने की खबर मिली परंतु मृतक के घर का पता नहीं होने से संशय बना रहा।

मंगलवार देर सायं तक शहीद के गांव का पता स्पष्ट नहीं होने से असमंजस बना रहा। देर सायं स्वजनों को देर सायं स्वजनों को आइटीबीपी ने दुखद सूचना दी।

भरापूरा है परिवार 

शहीद दिनेश बोहरा उम्र 32 वर्ष के पिता का नाम पूरन सिंह और पत्नी का नाम बबीता बोहरा है। शहीद की एक तीन वर्षीय पुत्री है। उसके परिवार में माता, पिता , पत्नी , पुत्री और  एक छोटा भाई है। दिनेश सिंह डेढ़ माह पूर्व ही अवकाश व्यतीत कर ड्यूटी पर गया था।

अरुणाचल प्रदेश में थी तैनाती

एक साल पूर्व तक वह आइटीबीपी  लोहाघाट में तैनात था। जहां से उसका तबादल अरु णाचल हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि सायं को गांव निवासी जवान के शहीद होने की सूचना मिली। पर कहीं से भी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही थी।

सायं सवा आठ बजे के आसपास आइटीबीपी से  जवान के शहीद होने की सूचना स्वजनों को दी गई । सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया है। पूरा गांव शोक में डूब गया है। ग्रामीण शहीद के घर पर पहुंच कर स्वजनों को संभाल रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *