दुःखद ख़बर : भीषण सड़क हादसे में रामनगर के 5 युवकों की दर्दनाक़ मौत, कार के उड़े परख्च्चे..



सुबह तड़के हुए सड़क हादसे की बहुत दुखद खबर सामने आ रही है मंगलवार की सुबह रामनगर के लिए बेहद दुख भरी खबर लेकर आई मिल रही जानकारी के मुताबिक , बिलग्राम शरीफ दरगाह जा रहे शहर पांच युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

यूपी के शाहजहांपुर रोड स्थित रामनगर के मोहल्ला खताड़ी व गूलरघट्टी इलाके के पांच युवकों की मौत की सूचना।
रामनगर के इंडिया मेडिकल स्टोर के स्वामी के भाई सहित पांच लोग कार में सवार होकर उत्तर प्रदेश के बिलग्राम शरीफ जा रहे थे।
गूलरघट्टी निवासी इमरान खान,खताडी़ निवासी हाफ़िज़ ताहिर,मुजामिल, सगीर व फरीद की सड़क हादसे में मौत की सुचना।

मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शहर के पांच युवकों की मौत हो जाने के बाद रामनगर में शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है एक साथ दो कारों से रामनगर से कुल दस लोग निकले थे। भोर में करीब साढ़े चार, पांच बजे के आसपास ट्रक ने उनमें से एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार में सवार पांच युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पांचों रामनगर में अपना कारोबार करते थे। हादसे की खबर सुनने के बाद स्वजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
रामनगर के दस युवक दो कारों से भोर में बिलग्राम शरीफ मजार के लिए निकले थे। वे बरेली से निकलकर साहजहांपुर रोड पर पहुंचे ही थे कि ट्रक ने उनमें से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में उस कार में सवार पांच लोगों घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी युवक रामनगर के मोहल्ला खताड़ी व गूलरघट्टी इलाके के निवासी हैं।
मृतकों में गूलरघट्टी निवासी इमरान खान, खताडी़ निवासी हाफ़िज़ ताहिर, मुजामिल, सगीर व फरीद शामिल हैं। इनमें एक रामनगर के इंडियन मेडिकल स्टोर के स्वामी के भाई हैं।
हादसे की खबर सुनकर स्वजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन