दुःखद ख़बर(अल्मोड़ा) : नवनियुक्त शिक्षिका जा रहीं थी नौकरी ज्वाइन करने.. सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत..

चौखुटिया: स्कूल में नियुक्ति मिलने के बाद पहली बार कार्य स्थल को जा रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिक्षिका अपने कार्यस्थल डांग गांव जा रही थी।
वह अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर सवार थी पीछे से एक अन्य वाहन में शिक्षिका का भाई सामान लेकर आ रहा था। जानकारी मुताबिक चिनौनी के सक्ले के समीप सामने से आ रहे डंपर से बचने के लिए रिश्तेदार ने ब्रेक मारा तो असंतुलित होकर शिक्षिका नीचे गिरकर डंपर के टायर की चपेट में आ गई।बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षिका सरिता विद्यालय डांग में नई नियुक्ति हुई थी। वह कार्यभार ग्रहण करने के बाद रविवार को अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी से कार्यस्थल जा रही थी।
इसी दौरान दोनों मासी-चौखुटिया मोटर मार्ग पर सक्लें के निकट पहुंचे थे कि मासी की ओर से एक डंपर यूके- 07-सी -5168 चौखुटिया की ओर आ रहा था। स्कूटर चला रहे जीजा के ब्रेक मारने पर शिक्षिका नीचे गिर गई और डंपर के पिछले टायर से कूचल गई।
जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई।शिक्षिका की पहचान सितारगंज के अंजनियां निवासी सरिता (31) पुत्री रामभरोसे की के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है डंपर चालक फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद जीजा व भाई सहित उनके साथ आए अन्य लोग भी गहरे सदमें में हैं। पुलिस ने डंपर व स्कूटी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..