अफ़सोस नाक खबर:अब कौन रखेगा ज़रूरत मन्दो के सर पर हाथ,सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्डा का निधन

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आरटीआई को एक विशेष पहचान दिलाने वाले प्रमुख समाज सेवी आरटीआई एक्टिविस गुरविंदर सिंह चड्ढा का निधन हो गया है। आज सुबह लगभग 3:00 बजे उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। खबर मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी, गरीबों के मसीहा और हर किसी की मदद को खुलकर आगे आने वाले समाजसेवी गुरविंदर सिंह चड्ढा के निधन की खबर हर किसी को हैरान करने वाली थी। जानकारी के मुताबिक उन्हें देर रात सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ समय बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *