नैनीताल जिला पंचायत के नतीजे घोषित होने वाले हैं_जुलूस नारेबाजी पर पाबंदी

ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड के नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के आज नतीजे घोषित होने जा रहे हैं। बीती 14 अगस्त को चुनाव के दौरान 5 पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण का मामला सुर्खियों में रह था।
आज दोपहर में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चुनाव मैदान की घोषणा करेंगी। प्रशासन ने चुनाव परिणामों के बाद जुलूस, नारेबाजी और भीड़ पर रोक लगाई है। नैनीताल के मुख्य कोषागार और जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू की गई है।
बिना अनुमति के पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना, जुलूस निकालना, नारेबाजी करना एवं किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा आयोजित करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, किसी भी प्रकार के घातक हथियार, लाठी-डंडा, तलवार, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक आदि लेकर परिसर में प्रवेश करना सख्ती से वर्जित रहेगा।
परगना मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि इन आदेशों का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दंडनीय अपराध माना जाएगा। अतः किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह आदेश आज तत्काल प्रभाव से लागू होकर आज की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द्र बनाए रखने में सहयोग करें।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




स्ट्रीट वेंडरों का सामान जब्त करने और तोड़ने का अधिकार इनको नहीं है_हाईकोर्ट में सुनवाई..
युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पिकअप खाई में गिरा_तीन महिलाओं की मौत पांच घायल
हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोग_फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..