Ad

लालकुआं : सेंधमारी कर चोरी की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा,शातिर अरेस्ट

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में लालकुआं कोतवाली पुलिस ने गौलारोड़ स्थित रेलवे क्रासिंग के पास मोबाइल एवं मैमौरीज डिजिटल फोटो स्टूडियो की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सभी सामान भी बरामद कर लिया है पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd


यहां लालकुआं कोतवाली में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने कहा कि बीते मंगलवार रात गौलारोड़ स्थित रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात चोर ने व्यापारी नेता संजय जोशी की मोबाइल एवं मैमौरीज डिजिटल फोटो स्टूडियो की दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर हजारों रुपए की नगदी सहित अन्य सामान की चोरी कर लिया था।

इस मामले में गांधीनगर वार्ड नंबर दो निवासी दुकान स्वामी संजय जोशी ने बुधवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद चोर की पहचान के लिए पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें एक अभियुक्त चोरी करता साफ दिख रहा था। वहीं बुधवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी चोर को रूद्रपुर किच्छा बाईपास मंदिर के पास चीनी मिल को जाने वाले रोड से धर दबोचा लिया है ।

आरोपी की पहचान सुमित कुमार उर्फ पुत्तू पुत्र पप्पू सिंह निवासी खड्डी मौहल्ला थाना लालकुआं के रूप में हुई है उन्होंने कहा कि आरोपी ने पुर्व में उक्त दुकान पर चोरी का प्रयास किया था जिसमें वह पकड़ा गया था इसी से नाराज होकर उसने पुनः चोरी की इस घटना को अंजाम दिया।


इधर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 11 मोबाइल मल्टीमीडिया,3 कीपैड मोबाइल, 1 साईड बैग ,1 निकाॅन कम्पनी का काले रंग का DSLR कैमरा,13 मोबाइल कवर,13 एडप्टर,14 डाटा केबल,3 चर्जार,6 एयर बड,2 हाथ घड़ी,2 पैंट,1 कमीज, 1 मफलर,1 बैल्ट,2 टी-शर्ट,1 मोबाइल गत्ते के डिब्बे,तथा कुल नगदी 4981 रूपए बरामद की है ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए सामान को दिल्ली बेचने जा रहा था। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सभी सामान बरामद कर लिया है वहीं पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डी आर वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी, उपनिरीक्षक रजनी आर्य, उपनिरीक्षक नीरज सिंघल,कांस्टेबल किशोर रौतेला,चन्द्रशेखर, संदीप राय,गुरमेज सिंह,कमल बिष्ट, आनंदपुरी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 5 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की है। इधर 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करने पर लालकुआ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस टीम को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ तथा 51 सौ रूपए नगद देकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *