

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बुधवार को मौसम मेहरबान हो गया और आसमान से झमाझम वर्षा के साथ राहत बरसी। करीब 18 दिन के सूखे के बाद ज्यादातर क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा से 10 से 15 डिग्री से. तक की तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को राहत की बारिश से देहरादून में ही एक घंटे की वर्षा से तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। फिलहाल उत्तराखंड को भीषण तपिश और लू से राहत मिल गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार और अंधड़ चलने के आसार हैं।
इस बीच तेज़ हवाओं और अंधड़ के कारण हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा। चारधाम यात्रा से देहरादून लौट रहे चार चार्टर्ड हेलीकॉप्टर की एम्स ऋषिकेश में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अंधड़ के कारण पेड़ व विद्युत पोल टूटने से कई जगह सड़क मार्ग भी बाधित हुए।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित
यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा सवर्ण शक्ति संगठन
BJP विधायक काऊ के खिलाफ FIR दर्ज,, शिक्षा निदेशक ने कहा_जानलेवा हमला..
Haldwani – नैनीताल जिले में 80% मैपिंग पूरी, अगले माह से SIR प्रक्रिया शुरू..