

उत्तराखंड में जनपद नैनीताल के रामनगर में सनसनीखेज पप्पी सागर हत्याकांड में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने घेराबंदी कर आज गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बताते चलें बीते दिनों रामनगर में अरविंद उर्फ पप्पी सागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद कोतवाली रामनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके चलते चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिनमें से फरार चल रहे दो अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश डाल रही थी लेकिन इसी सिलसिले में आज पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है पुलिस को अपने खास नेटवर्क के ज़रिये सूचना मिलते ही भागने की फिराक में लगे अभियुक्त राजविंदर उर्फ राजा और अभियुक्त रोहित पाटनी को केलामोड़ थाना काशीपुर से गिरफ्तार किया दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1- रजविन्दर सिंह उर्फ राजा पुत्र स्व0 जोगेन्द्र सिंह निवासी कचनालगाजी थाना आई टी आई ,काशीपुर जिला उधम सिंह नगर
2- रोहित पाटनी पुत्र स्व0 नीलाम्बर पाटनी निवासी ग्राम पाटन थाना लोहाघाट जिला चम्पावत हाल निवासी निजड़ा फार्म सैनिक कालोनी थाना आई टी आई , काशीपुर जिला उधम सिंह नगर
गिरफ्तारी टीम
1- अरुण कुमार सैनी- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर
2- व0उ0नि0 अनीस अहमद – कोतवाली रामनगर
3- उ0नि0 राजेश जोशी
4- उ0नि0 तारा सिंह राणा
5- उ0नि0 गगनदीप सिंह
6- हे0कानि0 हेमन्त सिंह
7- कानि0 ललित राम
8- कानि0 विजेन्द्र सिंह



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video