Ad

रामनगर : बरसाती नाले में बही टाटा सुमो,हादसे में प्रसिद्ध लोक गायक की मौत..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल – रामनगर में मंगलवार की रात ग्राम ढिकुली के समीप एक बरसाती नाला अचानक उफान पर आने के बाद एक टाटा सूमो वाहन इसमें बह गया जिसमें 8 लोग सवार थे सूचना पर पुलिस एवं दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए वाहन में सवार लोगों को नाले से बाहर निकालकर गम्भीर घायल सभी लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया ।

ADVERTISEMENTSAd

जहां वाहन मे सवार प्रकाश फुलारा निवासी द्वाराहाट की हालत गंभीर होने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया बताया जाता है कि इस व्यक्ति ने हल्द्वानी स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया बाकी तीनों घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है वही बताया जाता है कि यह लोग दिल्ली से अपने घर पूजा में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति उत्तराखंड के लोकगायक बताये गये है ।

दिल्ली से रानीखेत जा रहे आठ लोग कार में सवार थे। ढिकुली के ग्रामीणों ने सभी को नाले से निकालकर अस्पताल भेजा।रामनगर में नाले में बही कार में घायल उत्तराखंड के लोकगायक प्रकाश फुलारा की सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में मौत हो गई है। लोकगायक बिशन हरियाला ने बताया कि दिल्ली से पूजा (बैसी) में शामिल होने के लिए सभी लोग गांव गनोली बाबन द्वाराहाट जा रहे थे।

लोकगायक फुलारा की मौत से कुमाऊ में शोक की लहर है।मधुर और दिलकश आवाज के धनी प्रकाश फुलारा एक पहाड़ी गायक और गीतकार थे। उन्हें कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी, हिमाचली, बिहारी, भोजपुरी और हरियाणवी रागनी के गायन में महारत हासिल है। प्रकाश फुलारा ग्राम बिठोली, द्राराहाट, जिला अल्मोड़ा के मूल निवासी हैं। पिता कृष्णानंद फुलारा के घर जन्मे प्रकाश फुलारा गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं।बचपन से ही सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया , रामलीला मंच में अपने नित्य ओर एक्टिंग के द्वारा लोगो का मन मोहा। सुराईखेत इंटर कालेज से पढ़ाई की ओर स्कूल राज्य प्रोग्राम में भी अपना योगदान दिया। उसके बाद राजनीति में पदार्पण भी आए और दो बार सरपंच रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *