Ad

रामनगर : कोसी किनारे टेंट लगाकर जंगल में क्या कर रहा था स्वीडिश नागरिक..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर वन विभाग के साथ ही पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामनगर के टेड़ा नदी के कोसी नदी के तट पर टापू पर टेंट लगाकर रह रहा है। सूचना पर वन विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा तो स्वीडन का रहने वाला युवक मौके पर कोसी नदी में नाहता हुआ पाया गया,वहीं पुलिस प्रशासन और वन विभाग ने जब युवक से पूझताछ की तो पता लगा कि वह इस क्षेत्र कोसी नदी किनारे रामनगर के टेड़ा के पास कोसी नदी तट पर तीन दिनों से रह रहा है,उसने बताया कि वह स्वीडन का नागरिक है और उसका नाम
पोहजलनेंन है और उसके पिता का नाम वाल्टर इलाइस जैकप है।

ADVERTISEMENTSAd


और वह भारत मे भृमण पर फरवरी 2024 तक के वीजा के साथ आया है,और वह भारत के कई हिस्सों में घूम चुका है,उसने बताया कि वह यहा भी भृमण पर आया है कॉर्बेट पार्क में और उसको यहां 5दिनों से ज्यादा का समय हो चुका है। वहीं जब पुलिस प्रशासन के साथ ही वन विभाग ने उसके दस्तावेज चेक किये तो उसकी जानकारी सही निकली,तो वह विभाग के कर्मचारियों के साथ ही अधिकारियों ने भी उसे बताया कि यह बाघ बाहुल्य क्षेत्र है और यहां किसी भी प्रकार की उसके साथ दुर्घटना हो सकती थी,वही पुलिस एवम वन विभाग द्वारा उसको समझाने के बाद छोड़ दिया गया,जिसके बाद स्वीडन से आया युवक आगे के भृमण पर निकल गया।


वही जानकारी देते हुए रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टेंट लगाकर कोसी नदी में जंगल किनारे रह रहा है, सूचना पर हमारे द्वारा मौके पर जाकर युवक के दस्तावेजों की जांच की गई तो युवक स्वीडन का रहने वाला था जो यहां 2024 फरवरी तक के वीजा के साथ भर्मण पर आया था,हमारे द्वारा युवक को समझाने के बाद छोड़ दिया गया,जिसके बाद वह युवक आगे भृमण पर निकल गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *