Ramnagar : फाटो जोन में काली स्कार्पियो की घुसपैठ से हड़कंप,सुरक्षा में भारी चूक..Video


नैनीताल के रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो पर्यटन जोन में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध स्कार्पियो वाहन बिना अनुमति के जिप्सियों के रूट पर जंगल सफारी क्षेत्र में घुस आया,आमतौर पर इस क्षेत्र में पर्यटकों को केवल विभाग द्वारा पंजीकृत जिप्सियों के माध्यम से ही प्रवेश की अनुमति होती है, वह भी बुकिंग व परमिट प्रक्रिया के तहत,लेकिन स्कार्पियो की इस अवैध घुसपैठ ने वन विभाग को चौकन्ना कर दिया।
वन कर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए स्कार्पियो का पीछा किया, लेकिन चालक वाहन को लेकर जसपुर की ओर फरार हो गया, वाहन की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की ओर से रामनगर कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई है।
फाटो रेंज के बीट अधिकारी तारा चंद्र और वन दरोगा किशोरी लाल ने गश्त के दौरान स्कार्पियो (UK18N7509) को रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में जिप्सियों के आगे दौड़ते हुए देखा,जब उसे रोकने की कोशिश की गई, तो वह तेजी से निकल भागा. अधिकारियों का कहना है कि वाहन न तो किसी सफारी की बुकिंग में था और न ही उसके पास कोई वैध अनुमति थी।
एसडीओ संदीप गिरी ने पुष्टि की कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर सुरक्षा चूक है, क्योंकि संरक्षित वन क्षेत्र में इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों से न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा को खतरा होता है, बल्कि पर्यटकों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।,कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक एसएसआई मोहम्मद युनूस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
यह घटना सवाल खड़े करती है कि आखिर कैसे एक बिना अनुमति वाहन संरक्षित जोन में दाखिल हो गया और वह भी उस समय जब विभाग के गश्ती दल सक्रिय थे. इससे स्पष्ट है कि नियमों की सख्त निगरानी की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal