Ad

राजस्थान-MP समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान, 3 को नतीजे

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

निर्वाचन आयोग (ECI) ने पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त (CEC) ने सोमवार दोपहर को नई दिल्‍ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ।

ADVERTISEMENTSAd

MP में 230, राजस्थान में 200, तेलंगाना में 119, छत्तीसगढ़ में 90 और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। एमपी में बीजेपी सत्तारूढ़ है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) और मिजोरम में मिजो नैशनल फ्रंट सत्ता पर काबिज है।

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है.

चुनाव आयोग के अनुसार, सबसे पहले मिज़ोरम में सात नवंबर को वोटिंग होगी.

वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरण में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी.

मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक चरण में चुनाव होगा.

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को और राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग होगी.

सबसे आख़िर में तेलंगाना में 30 नवंबर को होगा चुनाव. चुनाव आयोग ने बताया कि 3 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे एक साथ आएंगे.

इस साल के आख़िर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में चुनाव होने हैं.

चुनाव आयोग ने कहा है कि पूरी इलेक्शन प्रक्रिया पाँच दिसंबर तक पूरी हो जाएगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पाँच राज्यों में कुल 16 करोड़ मतदाता हैं. इनमें 7.8 करोड़ महिला वोटर हैं. वहीं, 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता है. राजीव कुमार ने बताया कि 60.2 लाख युवा पहली बार वोट करेंगे.

तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभाओं का कार्यकाल जनवरी 2024 में ख़त्म होने वाला है. वहीं, मिज़ोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त होगा.

किस राज्‍य में कितने वोटर्स?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, ‘मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगी। इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरुष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।’

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *