बारिश का तांडव – भवाली अल्मोड़ा N.H पर पड़ी दरारें,, भू-धंसाव का खतरा_Video

उत्तराखण्ड में भवाली से अल्मोड़ा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग(एक्सटेंशन)में आज गुप्तेश्वर मंदिर के समीप सड़क में अचानक लंबी लंबी दरारें आ गई। क्षेत्रवासी भय के साये में जीने को मजबूर।
नैनीताल जिले में अल्मोड़ा जाने वाले एन.एच.में क्वारब नामक जगह पर गुप्तेश्वर मंदिर स्थापित है। मंदिर के ठीक सामने से भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग(ई)के गुप्तेश्वर मन्दिर के ऊपर भारी बारिश के चलते सड़क के एक हिस्से में दरार दिखने लगी है। एन.एच.में मन्दिर के समीप पेट्रोल पम्प के सामने राजमार्ग में भारी बारिश के चलते सड़क के एक हिस्से में दरार पड़ गयी।
इससे सड़क के आसपास के भवनों पर भी भु-धसाव का खतरा बन गया है। इससे, अब पेट्रोल पंप को भी खतरा हो गया है। कुछ वर्ष पहले भी इस स्थान के आसपास भु-धसाव की घटना सामने आ चुकी है। बेहद ही व्यस्त इस एन.एच.में हर वक्त गाड़ियों की आवाजाही लगी रहती है। इसके अलावा, नजदीकी जवाहर नवोदय विद्यालय के आसपास भी भूमि में दरार पड़ चुकी है। दरार के कारण अब लोगो के मन में भय का माहौल बना हुआ है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हाईकोर्ट का बड़ा फैसला_आउटसोर्स कर्मचारियों की 2,000 नौकरियां बचीं..
ठेकेदारी खत्म – पॉलीहाउस का पैसा अब सीधे किसानों के खाते में..
मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर_ये रहेगा शेड्यूल..
हल्द्वानी में ऑटो- ई-रिक्शा चालकों पर सख़्ती_परिवहन विभाग ने कसे नियम
टॉर्चर केस – पूर्व SSP आईपीएस लोकेश्वर दोषी करार, कार्यवाही के निर्देश..