Ad

देहरादून-नैनीताल समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रविवार को बारिश का येलो अलर्ट है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर अन्य सभी जिलो में बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ही झोंकेदार हवा भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में गरज चमक के साथ कई दौर की बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTSAd

शनिवार से लगातार हो रही बारिश कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम में ठंड का एहसास में होने लगा है। लगभग 15 दिनों के बाद अधिकतम तापमान में कमी आई है। शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि सितंबर महीने की शुरुआत से ही तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था। शनिवार को मसूरी का तापमान लुढ़ककर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इधर शनिवार को सुबह से शुरू हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने की वजह से जलभराव हो गया। तेज बारिश के कारण जगह-जगह जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *