

हल्द्वानी : 20 सितम्बर (शुक्रवार) को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड संख्या 20 से वार्ड संख्या 30 तक एच.एन इन्टर कालेज रामपुर रोड हल्द्वानी में अपराह्न 1 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया है कि 20 सितम्बर को एच.एन इन्टर कालेज रामपुर रोड हल्द्वानी में जनसंवाद कार्यक्रम में जन्म मृत्यु, परिवार रजिस्टर की नकल, दाखिल खारिज के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड भी बनाये जायेंगे। चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी गर्भवती महिलाओ एवं लोगों का चेकअप के साथ ही औषधि वितरण किया जायेगा।
उन्होंने बताया जनसंवाद शिविर में उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, जलसंस्थान, विद्युत, उरेडा तथा खाद्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की स्टॉल लगाकर जानकारी के साथ ही विभागों से सम्बन्धित आवेदन/शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित