दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने का प्रस्ताव

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्ताव पारित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में बुधवार को अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए बोर्ड के सामने 34 प्रस्ताव रखे गए। इनमें से कई प्रस्तावों पर सहमति बनाते हुए उन्हें पारित किया गया। इसके साथ ही आगामी 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों और प्रस्तावों को निबंधक के समक्ष भेजने को लेकर भी रणनीति तय की गई।

बैठक की शुरुआत स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। अध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके नाम से नवनिर्मित दुग्ध समिति भवन का निर्माण कराने पर भी सहमति बनी।

बैठक में दुग्ध संघ की आगामी कार्ययोजना, संचालन और सामान्य निकाय अधिवेशन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बोर्ड सदस्यों ने 34 प्रस्तावों पर चर्चा की, जिसके बाद कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पारित प्रस्तावों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित स्तर पर भेजने पर भी सहमति बनी।

बैठक में दुग्ध उत्पादकों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सामने आया। पिछले वित्तीय वर्ष में 2.52 करोड़ रुपये की दुग्ध लाभ राशि के मुकाबले इस बार 2.75 करोड़ रुपये की लाभ राशि दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले भुगतान किए जाने का प्रस्ताव निबंधक को भेजने पर सहमति बनी। वहीं कर्मचारियों को 17 प्रतिशत बोनस/एक्स-ग्रेशिया देने का प्रस्ताव भी निबंधक को भेजा जाएगा। कामगारों समेत दुग्ध संघ से जुड़े करीब 440 श्रमिकों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने विपणन और परिवहनकर्ताओं पर बकाया राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा नहीं करने वाले परिवहनकर्ताओं को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।साथ ही बकाया वसूली में लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, प्रभारी सुरेश चंद्र, स्टोर प्रभारी खलील अहमद समेत दुग्ध संघ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *