Ad

उत्तराखंड : भूमि खरीद में नियम उल्लंघन पर कार्यवाही शुरू_ 140 लोगों को नोटिस..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

भू कानून को लेकर धामी सरकार अब एक्शन मोड में है। भू-कानून का उल्लंघन करने वाले 140 लोगों को नोटिस जारी किए गए है।

ADVERTISEMENTSAd

करीब 140 लोगों को जिला अधिकारियों के स्तर पर नोटिस दिए गए हैं। ज़मीनों की खरीद मामले में नियमों के उनलंघ्न की ये जानकारी राज्य सरकार को प्राप्त जिलाधिकारियों की रिपोर्ट से हुआ है।

राज्य में भूमि खरीद संबंधी प्रक्रिया के उल्लंघन में प्रथम दृष्टया गड़बड़ी मिलने पर करीब 140 लोगों को जिला अधिकारियों के स्तर पर नोटिस दिए गए हैं। यह खुलासा राज्य सरकार को प्राप्त जिलाधिकारियों की रिपोर्ट से हुआ है।

इस दौरान राज्य सरकार को सभी जिलों से भूमि खरीद-फरोख्त के संबंध में रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। सोमवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एक बैठक के दौरान नैनीताल और हरिद्वार के जिलाधिकारियों को भूमि की खरीद-फरोख्त की रिपोर्ट 24 घंटे में देने का निर्देश दिए थे। अपर सचिव राजस्व आनंद श्रीवास्तव के मुताबिक दोनों जिलों से रिपोर्ट राजस्व परिषद में पहुंच गई है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 13 में 11 जिलों की रिपोर्ट में सोमवार तक शासन को प्राप्त हो गई थी। 11 जिलों में से रुद्रप्रयाग और चंपावत जिले में भूमि उपयोग के उल्लंघन का कोई प्रकरण सामने नहीं आया था। राजस्व परिषद को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जिलाधिकारियों ने अपने स्तर पर भूमि उपयोग के उल्लंघन के मामले लगभग 140 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page