Ad

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का लिया संकल्प..ली शपथ

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल SULEMAAN KHAN ARAFAT 16.09.2020 (GKM NEWS) भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उ.) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा देशभर में इस सप्ताह (14 से 20 सितम्बर ) को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का संकल्प लिया है. इसी क्रम में आज दिनाँक 16 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उत्तरी) के नगर अध्यक्ष नवीन पंत जी के नेतृत्व में मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर स्वच्छता अभियान एवं एक बार प्रयुक्त होने वाले प्लास्टिक से मुक्ति के लिए संकल्प लिया गया.

ADVERTISEMENTSAd

आज सर्वप्रथम सुबह हरिपुर कर्नल वार्ड पर स्थित चंद्रशेखर पार्क मैं नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की उपस्थिति में सफाई अभियान कार्यक्रम संपन्न किया गया. जिलाध्यक्ष द्वारा एक बार प्रयुक्त होने वाले प्लास्टिक से मुक्ति की शपथ सभी लोगों को दिलवाई गई. आज के एक अन्य कार्यक्रम में नगर निगम हल्द्वानी – काठगोदाम के मेयर डॉ जोगिंदर रौतेला जी की उपस्थिति में शक्ति केंद्र शीश महल के रामलीला ग्राउंड में सफाई अभियान कर उपस्थित लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई.

कार्यक्रम में पार्षद अंजू जोशी भी उपस्थित रहीं. इसी तरह शक्ति केंद्र काठगोदाम एवं शक्ति केंद्र ब्यूरा में भी सफाई अभियान चलाया गया. जिसमें पार्षद नीमा तिवारी ने भाग लिया. शक्ति केंद्र जवाहर ज्योति दमुआढूगा,मल्ली बमोरी,दमुआढूंगा बंदोबस्ती,पॉलीशीठ,आवास विकास,सुभाष नगर,मल्ला गोरखपुर आदि सभी शक्ति केंद्रों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया.

मंडल के कार्यक्रमों में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन,उपाध्यक्ष पनराम,मंत्री चंदन नेगी, वीरेंद्र देउपा,अनिल चंदोला,आनंद आर्य, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी, पार्षद मीना गोस्वामी, जिला कार्यकारिणी सदस्य देवेश भट्ट, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपा सनवाल, निवर्तमान प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य आकाश गर्ग,पूर्व पार्षद बिपिन जोशी,प्रेमा जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक भगवन खत्री, योगेंद्र परमार,बूथ अध्यक्ष शीशपाल शर्मा, केवलानंद उपाध्याय,जयदीप चौहान, मनोज लोहनी,युवा नेता अंशुल पांडे,भवानी भट्ट,पूनम जोशी,ललित बिष्ट, राशिद खान,यश, मौजूद रहे.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *