दर्दनाक हादसे में डंपर के क्लीनर के दोनों पैंर कटें, युवक-युवती भी घायल..

देहरादून- SULEMAAN KHAN ARAFAT 16.09.2020 (GKM NEWS) राजधानी देहरादून में कल रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें डंपर के क्लीनर के दोनों पैर कट गए. खबर के मुताबिक घटना राजधानी देहरादून के राजपुर रोड आरटीओ कार्यालय के सामने की है..जहा पर देर रात दर्दनाक हादसा. एक बेकाबू डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया. गति तेज़ होने के कारण काफी दूर तक डंपर डिवाइडर पर लगी लाइटों को तोड़ता चला गया और सामने से आती एक बाइक को भी टक्कर मार दी. बाइक सवार युवक और युवती भी घायल हो गए और डंपर के क्लीनर के दोनों पैर कट गए..
हादसें के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया ह. उधर इंस्पेक्टर डालनवाला मणि भूषण श्रीवास्तव का कहना है कि घायल क्लीनर का नाम आलम है. उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इंस्पेक्टर श्रीवास्तव ने आगे बताया कि क्लीनर का एक पैर कट कर अलग हो चुका है. जबकि दूसरा भी बुरी तरह से कट गया है. घायल युवक और युवती के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.उन दोनों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही ट्रक ड्राईवर मनोज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..