Ad

राष्ट्रपति ने सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का अतिरिक्त जज नियुक्त किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को सुभाष उपाध्याय के रूप में एक और न्यायाधीश मिल गए हैं। भारत सरकार के लॉ एंड जस्टिस विभाग की तरफ से उप सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन के हस्ताक्षरों वाला पत्र जारी हुआ है। पत्र में कहा गया है कि संविधान के आर्टिकल 224 के क्लॉज़ 1 के अंतर्गत राष्ट्रपति ने हर्ष जताते हुए सुभाष उपाध्याय को उच्च न्यायालय नैनीताल का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। 26 मई 2025 को जारी पत्र में सुभाष उपाध्याय को दो वर्ष के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश का चार्ज सौंपा गया है।

ADVERTISEMENTSAd


उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश जे.नरेंद्र, वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा कार्यरत हैं और एक अन्य जज की शपथ के साथ ही इनकी संख्या दस हो जाएगी।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page