हल्द्वानी में प्रभु श्रीराम की भव्य बारात की तैयारियां पूरी, आज सजेगी मेंहदी..


अयोध्यापुरी की तर्ज पर सजा राधा-कृष्ण मंदिर, जनकपुरी के स्वरूप में नजर आएगा रामलीला मैदान; शनिवार शाम सजेगी प्रभु के चरणों से आई मेहंदी
हल्द्वानी। प्रभु श्रीराम की भव्य बारात को लेकर हल्द्वानी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से 11 अक्टूबर को निकाली जाने वाली इस धार्मिक शोभायात्रा को भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। राधा-कृष्ण मंदिर को अयोध्यापुरी की तर्ज पर सजाया गया है, जबकि रामलीला मैदान जनकपुरी के रूप में नजर आएगा।
शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा और समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे महिलाओं के लिए ‘प्रभु श्रीराम के चरणों से आई मेहंदी’ का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें टी-सीरीज के कलाकार हरजीत दीवाना अपनी प्रस्तुति देंगे।
समिति के संरक्षक रूपेंद्र नागर और नगर मीडिया प्रभारी हेमंत साहू ने बताया कि प्रभु श्रीराम की बारात को यादगार बनाने के लिए विशेष सजावट की गई है। राधा-कृष्ण मंदिर, अयोध्यापुरी को अयोध्या नगरी की तर्ज पर सजाया गया है, वहीं रामलीला मैदान को जनकपुरी का भव्य स्वरूप दिया गया है।
समिति पदाधिकारी शिव कपूर और अमित आसवानी ने बताया कि शोभायात्रा में देश की विविध संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक झांकियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।
दोपहर दो बजे मंदिर से रवाना होगी बारात
11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे बरेली रोड स्थित अयोध्यापुरी के राधा-कृष्ण मंदिर से प्रभु श्रीराम की भव्य बारात रवाना होगी। विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंचेगी। समिति ने श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।
मुख्यमंत्री धामी को भी दिया निमंत्रण
समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होने का निमंत्रण दिया। समिति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आयोजन में शामिल होने की बात कही है।
पत्रकार वार्ता में पंकज गुंबर, सूरज लांबा, सुशील गुप्ता, सुनील गुप्ता, पदम पाल, दिनेश अग्रवाल, दीपू, अमित आसवानी, शिव कपूर, हेमंत साहू, सनी कपूर, स्पर्श लांबा, अशोक सिंधी और मुरली मुलानी सहित समिति के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोग..
ओखलकांडा स्कूल में बच्चों की पिटाई..आरोपी शिक्षक के परिजनों की एंट्री से गरमाया माहौल
नैनीझील में डूब रहे बच्चे को लोगों ने बचाया,न्यायाधीश ने कपड़े दिए,फूट-फूट कर रोये मां-बाप