उत्तराखंड के लोकप्रिय हास्य कलाकार घनानंद ”घन्ना भाई” का निधन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

दुःखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के लोकप्रिय हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन हो गया। वे पिछले 5 दिनों से वेंटिलेटर पर थे अस्पताल प्रबंधन ने दोपहर बाद घन्ना के निधन की आधिकारिक घोषणा की।

महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती घनानन्द के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत विभिन्न सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने दु:ख जताया है।
पांच दिन पूर्व घनानन्द को गंभीर हालत में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले पांच दिनों से वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में उनकी नियमित निगरानी कर रहे थे।


आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। उसके बाद से वह अस्पताल में नियमित तौर पर हृदय संबंधी जांच करवा रहे थे।

घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम किया है। ‘घर जवें’ फिल्म से उन्हें खासी लोकप्रियता हासिल हुई थी।


उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

प्रसिद्ध कलाकार घन्ना भाई के निधन की दुःखद खबर से कला जगत के साथ देवभूमि में शोक की लहर दौड़ गयी है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page