Ad

अनुराग अकादमी में एनिमल मास्क एक्टिविटी,बच्चों ने दिखायी सेंसिबिलिटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

आज हल्द्वानी के पीली कोठी स्थित नीलकंठ विहार में अनुराग अकादमी के बच्चों ने एनिमल मास्क एक्टिविटी के तहत अद्भुत प्रदर्शन किया। शीतकालीन गृहकार्य के रूप में दिए गए इस कार्य में बच्चों और उनके अभिभावकों ने मिलकर कुशलता से जानवरों के मास्क बनाए।

ADVERTISEMENTSAd

बच्चों ने विभिन्न जानवरों के मास्क पहनकर उन जानवरों की आवाज़ों का मंचन किया और यह भी कल्पना की कि यदि वे स्वयं उस जानवर के रूप में होते तो क्या करते। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या हम जानवरों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार करते हैं, क्या हम खुद वही सहन कर पाते हैं?

यह गतिविधि न केवल बच्चों को जानवरों और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने में सहायक साबित हुई, बल्कि मानवता का गहरा संदेश भी दिया। दर्शक, अभिभावक और शिक्षक सभी इस कार्यक्रम से प्रभावित हुए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य, प्रकृति माथुर ने कहा कि बच्चों में दूसरों के प्रति और अपने आसपास के पेड़-पौधे एवं जानवरों के प्रति संवेदना मानवता के सच्चे रूप को दर्शाती है। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षिका भावना जोशी और मधुबाला का विशेष योगदान रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page