राहुल गांधी FIR पर हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत..


हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ का विवाद और गरमाता जा रहा है। राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शुद्धिकरण करने वाले लोगों और संगठनों के खिलाफ FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
5 सितंबर को दिए लेटर में हंडोरे ने कहा कि 8 अगस्त को खड़गे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण किया जाना बेहद गंभीर और संवेदनशील विषय है। उन्होंने इसे जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता से जोड़ते हुए संविधान के अनुच्छेद 17 और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।
सांसद ने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि संसद में इस मामले को लेकर आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक कथित शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को एकतरफा बताते हुए उसे वापस लेने की मांग भी की है।
हंडोरे ने कहा है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो SC/ST वर्ग के सांसद राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएंगे।
सियासी घमासान और आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।जहां एक तरफ कांग्रेस इसे दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बता रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पूरे मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव लगातार तेज हो रहा है। फिलहाल उत्तराखंड का हल्द्वानी इस वक्त प्रदेश के साथ-साथ देश की सियासत का केंद्र बन बिंदु बन गया है। चर्चाओं और रणनीति का दौर जारी है ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं हल्द्वानी में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। देखना है आगे क्या होता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR
दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..