Ad

उत्तराखंड : खून से सने मिले पति-पत्नी और सास के शव,जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में जनपद हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज़ वारदात की खबर सामने आ रही है। घर के अंदर पति पत्नी और सास के शव खून से लथपथ हालात में मिले हैं।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर ख़ुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी पर बेसबॉल से वार करने के बाद सास के सिर में पिस्तौल से गोली मारकर फिर खुद को गोली से उड़ा लिया।

वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और शवों को कब्जे में लिया। फॉरंेसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मौके से एक पिस्तौल, खोखे, बेसबॉल बैट बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जांच में झगड़े के बाद हत्या के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की देर शाम की है। जब पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर आठ टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक घर के अंदर गोलियां चली हैं और गेट अंदर से बंद है। सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी, एसएसआई मनोहर रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में तीन शव खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही पिस्तौल, खोखे, बेसबॉल बैट पड़ा मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र मेहरा भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त राजीव अरोड़ा (60) पुत्र स्व. संसार सिंह और सुनीता(55)पत्नी राजीव अरोड़ा निवासीगण सिद्धार्थ एन्क्लेव महारानी बाग आश्रम दिल्ली मूल पता आर्यनगर ज्वालापुर, शंकुतला (78) पत्नी स्व. जगदीश चंद्र निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर के रूप में हुई है।

लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि तीनों दिल्ली में रहते थे। रविवार को ही हरिद्वार आए थे। राजीव दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते थे। पुलिस द्वारा हत्या और आत्महत्या के कारणों की इन्वेस्टीगेशन की जा रही है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page