

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के लालकुआँ में दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में गिरफ्तार नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के मददगारों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है।
दुग्ध संघ के वित्त विभाग में तैनात ठेकेदार कर्मी राजेंद्र सिंह रैक्वाल पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रैक्वाल पर मुकेश बोरा को मोबाइल फोन और सिम उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस आरोपी से एक दौर की पूछताछ कर चुकी है।
दुग्ध संघ के वित्त विभाग में तैनात ठेकेदार कर्मी राजेंद्र सिंह रैक्वाल पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रैक्वाल पर मुकेश बोरा को मोबाइल फोन और सिम उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस आरोपी से एक दौर की पूछताछ कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार राजेंद्र ने मुकेश बोरा को फरार होने के दौरान मोबाइल और सिमकार्ड उपलब्ध कराकर मदद की थी। इसके अलावा फोन के माध्यम से संपर्क में भी था। वह मुकेश बोरा को पुलिस की गतिविधियों की जरूरी जानकारी दे रहा था।
पुलिस को इसके साक्ष्य के तौर पर राजेंद्र रैक्वाल के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट भी मिल गई है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी राजेंद्र का नाम मुकदमे में शामिल कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे नोटिस भी भेजा गया है।
आपको बताते चलें बोरा की मदद करने में इन पर हो चुका है केस। परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्या, धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, निवर्तमान भीमताल पालिकाध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया, ट्रांसपोर्टर और प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र सिंह परिहार शामिल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : हिंसक झड़प_ B.tech के छात्र की हत्या, तीन गिरफ्तार
डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण
उत्तराखंड पर केंद्र का फोकस
उत्तराखंड : 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत
कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार में धधकी आग_अनहोनी टली..Video