

भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाई कमान ने राज्य मे 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।
पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा सहित कई वरिष्ठ नेता चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

स्टार प्रचारकों की इस सूची के लिए संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया था। आज बुधवार को पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई केंद्रीय नेता आएंगे।
लोकसभा स्तर पर होने वाली रैलियों, सभाओं एवं रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। केंद्र से स्टार प्रचारक तय होने के साथ ही अब रैलियां व रोड शो कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब चुनाव अभियान तेज गति से पकड़ेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गणेश महोत्सव में सेवा और भक्ति का संगम, 116 लोगों ने किया रक्तदान
चलती कार में मां-बेटी से दुष्कर्म किया,चार साल बाद इंसाफ_ पांच दरिन्दों को उम्रकैद
कदली वृक्ष लेने भक्तों की टोली रवाना, जयकारों के साथ नन्दा देवी महोत्सव का आगाज़
काठगोदाम से नैनीताल-कैंची धाम तक रोपवे, 20-25 मिनट में पूरा होगा सफर,ज्योलिकोट बनेगा जंक्शन
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर का मर्डर